रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा का आगाज कल अक्षय तृतिया के पावन पर्व पर हो जायेगा और देश प्रदेश के तीर्थ यात्री भी पंहुच चुके हैं।
यात्रा के आगाज से एक दिन पहले ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की आवाजाही लगभग दस घंटे तक ठप्प हो गयी,यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खरादी से आगे किसाला के पास से सुबह पांच बजे से सांय लगभग चार बजे तक बंद रहा ,राष्ट्रीय राजमार्ग दोनो तरफ सेकडो़ वाहनों की कतारें लगी रही हांलाकि प्रशासन की टीमें मार्ग को खोलने में लगी रही लेकिन निर्धारित समय पर भी मार्ग नहीं खुल पाया मार्ग को खोलने में लगभग दस घंटे का समय लग गया।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किसाला डेजंर जोन है और प्रशासन के लिये यह किसी मुसीबत से कम नहीं है, बतादें कि यहां लेंडसलाईड होने के कारण बोल्डर गिरने से मार्ग का खतरा लगातार रहता है, आवाजाही ठप्प तब हो गयी जब भारी बारीश की वजह रात से ही बोल्डर आने शुरू हो गये थे जिससे पुलिस और प्रशासन ने वाहनों को सुरक्षित जगहों रोक दिया।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों ने पुरे दिन मार्ग खुलने का इंतजार किया और कुछ स्थानिय लोग पैदल चल रहे थे,यात्रा मार्ग पहले ही दिन वाधित होने से लोग खासे परेशान नजर आये।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को संबधित विभाग और उप जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कडी़ मसकत के साथ लगभग दस घंटे में खोल दिया गया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…