रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को गंगोत्री धाम आ रहे श्रद्धालुओं का हीना में माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि चारधाम यात्रा में आ रहें श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम औऱ सुरक्षित हो ऐसी मां गंगा से कामना करते है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का ऋषिकेश में भव्य स्वागत किया है। कहा कि राज्य सरकार निरन्तर चारधाम यात्रा को सुगम एवं सरल बनाने में भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। माँ गंगा जी की डोली आज मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हो गई है। कल पूरी विधि विधान के साथ मां गंगा जी के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने तीर्थ यात्रियों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। तथा सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान,सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह तोमर, आदि उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…