देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने भेंट की। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय तथा भजन गायिका अभिलिप्सा के माता पिता भी मैजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अभिलिप्सा पांडा को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी के द्वारा संगीत जगत में अपनी पहचान बनायी है जो युवाओं के लिये भी प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामाना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का अक्षय तृतीया से शुभारम्भ हो रहा है। भगवान केदारनाथ तथा श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर अभिलिप्सा के भजन गायिकी कार्यक्रम को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिये भी सुखद बताया। अभिलिप्सा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें संगीत शिक्षा विरासत में मिली है तथा बचपन से ही उनकी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य में अभिरूचि रही है।
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने भी अभिलिप्सा पांडा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…