देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सांय मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने महामंत्री बृजेश सती के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम व सफल हो इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु हमारी देवभूमि के संदेश को देश व दुनिया में पहुंचाने में भी मददगार बने।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित प्रशांत डिमरी, संजय तिवारी, आचार्य लक्ष्मी पाण्डे आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…