रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आबकारी विभाग को यात्रा मार्ग में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु निरंतर चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यात्रा मार्ग में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार (22 अप्रैल,2023) को भैंसाडी, गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग में विशेष प्रवर्तन अभियान/वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन में अवैध शराब बरामद की गई तथा अभियुक्तगणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चैकिंग के दौरान एक काले रंग की सेंट्रो कार संख्या- यूके 13-1124 में एक पेटी एमएलडी व्हिस्की के 48 पव्वे, दो पेटी एमएलडी व्हिस्की के 48 पव्वे, पांच पेटी में सोलमेट व्हिस्की के 240 पव्वे तथा चार पेटी सोलमेट व्हिस्की के 96 पव्वे (कुल 12 पेटी विदेशी मदीरा) बरामद हुई। उन्होंने बताया कि अभियुक्तगण नागचंद पुत्र कुंदन सिंह निवासी बधाणीताल तहसील जखोली व जितेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह पुंडीर निवासी मक्कूमठ तहसील ऊखीमठ ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके द्वारा गुप्तकाशी, गौरीकुंड आदि स्थानों में अवैध बिक्री करने हेतु मदीरा ले जाई जा रही थी।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत धारा-60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…