रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कृषक महोत्सव खरीफ 2023 कार्यक्रम का उद्घघाटन करते हुए खेती व किसानी के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों और नई तकनीकों से किसानों को अवगत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में नगदी फसलों के उत्पादन तथा पारंपरिक अनाजों के वैज्ञानिक उत्पादकों बढ़ावा देने के लिए कृषि से संबंधित विभागों, गैर सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और किसानों को मिल-जुल कर कार्य करना होगा।
कलेक्ट्रेट परिसर ऑडिटोरियम में आयोजित कृषक महोत्सव खरीफ 2023 के उद्घाटन मौके पर जिलाधिकारी ने कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कृषि रथ जिले के सभी नए पंचायतों में जाकर किसानों खेती बागवानी के तौर-तरीकों नई तकनीकों और कृषि के विकास के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में जिले के 118 कृषक, एनजीओ तथा जनपद के समस्त रेखीय विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेरी विकास आदि विभागों द्वारा कृषको को योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टॉलों के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,कृषि अधिकारी जे०पी०तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी ए०के०मिश्रा, लोकेंद्र बिष्ट सहित जन प्रतिनिधिगण व अधिकारी मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…