रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद के दोनों धाम श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दोनों धाम में यात्रियों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही ह्रदय रोग एवं उक्त रक्तचाप से से ग्रसित यात्रियों की भी जांच की जा रही है। हार्ट से सम्बंधित जांच के लिए जानकी चट्टी में फिजिशियन डॉक्टर यशमोहन सैनी की तैनाती की गई हैं जो कार्डियक प्रशिक्षित भी है। साथ ही जिला चिकित्सालय में पांच बैड का कार्डियक केयर यूनिट स्थापित है जिसे क्रियाशील रखा गया है। कार्डिक केयर यूनिट में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विकास सेमवाल को तैनात किया गया है। दोनों धाम एवं जिला चिकित्सालय में आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन एवं अन्य संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता है। आपात स्थिति में दोनों धाम एवं चिन्हित स्थान पर एम्बुलेंस एवं 108 तैनात की भी तैनाती की गई है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…