पानी और कोल्ड ड्रीक बिना क्यूआर कोड की बेची तो होगी कार्रवाही – DM रुहेला।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी एवं प्रमुख यात्रा पड़ाव में पानी और कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों में लगे क्यूआर कोड का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। दुकानदारों, होटल, ढाबा संचालकों को पानी, कोल्ड ड्रिंक के थोक विक्रेताओं से क्यूआर कोड लगी बोतलें क्रय एवं विक्रय करने के निर्देश दिए। बिना क्यूआर कोड लगी पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को कतई भी क्रय-विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना क्यूआर कोड लगी पानी और कोल्डड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को बेचते हुए पाया गया तो उनसे अर्थदंड वसूली के साथ ही चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने जिले के दोनों धाम आ रहें देश- विदेश के श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर अपेक्षित सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की क्यूआर कोड लगी बोतलों के क्रय करने पर रिफंड की व्यवस्था की गई है। प्रमुख यात्रा पड़ाव एवं यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर जगह-जगह संग्रहण केंद्र बनाए गए है। जहां कोई भी व्यक्ति खाली प्लास्टिक की बोतलें जमा कर अपना रिफंड वापस ले सकता है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को रिसाइकिल कम्पनी से क्यूआर कोड क्रय करने पर जोर दिया। तथा प्लास्टिक मुक्त को लेकर अपेक्षित सहयोग मांगा।
इस दौरान एसपी अपर्ण यदुवंशी भी उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

17 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

19 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

19 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

19 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago