उत्तरकाशी पुलिस की शराब के कारोबार पर बडी़ कार्रवाही,पुलिस ने होटल पर की छापेमारी, अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर की बडी खेप बरामद।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी मे शराब का ठेका अभी बन्द है,उसके बावजूद भी अवैध शराब की बिक्री के सम्बन्ध में लगातार सूचनाएं मिल रही थी, जनपद में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान ऐसे अवैध गतिविधियों पर तुरन्त कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने उपजिलाधिकारी भटवाडी चत्तर सिंह चौहान एवं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जो अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार पतारसी-सुरागरसी में लगे हुये थे,जानकारी जुटाते हुये टीम के द्वारा कल रात्रि में मनेरी क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर में स्थित होटल जय श्री काशी विश्वनाथ में छापेमारी की गई, होटल से करीब 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 10 पेटी बीयर की बरामद की गई, बरामदगी के आधार पर होटल मालिक हेमराज बिष्ट के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर 60 आबकारी अधियनिम के तहत FIR पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मनेरी पर पूर्व मे भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है। जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

प्रेस वार्ता करते हुये एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा प्रचलित है, उत्तरकाशी में फिलहाल शराब की दुकाने भी बन्द हैं, बावजूद इसके भी यात्रा की आड़ में अवैध शराब की बिक्री की सूचनाएं मिल रही थी, जिस पर हमारे द्वारा पुलिस व प्रशासन की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। जिसमे टीम को सफलता भी मिली है।
चारधाम यात्रा के दौरान अवैध मादक द्रव्यों की रोकथाम हेतु हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं, मादक द्रव्यों व नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त – हेमराज बिष्ट, निवासी गणेशपुर उत्तरकाशी।

बरामद माल- 22 पेटी 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू), 10 पेटी 04 बोतल बियर (टेंसबर्ग) (कीमत करीब 1 लाख 65 हजार)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम :- चत्तर सिंह चौहान- उपजिलाधिकारी भटवाडी, अनुज कुमार- पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अजय सिंह-प्रभारी निरीक्षक मनेरी, प्रकाश राणा- प्रभारी चौकी बाजार, अनूप नयाल- व0उ0नि0 कोतवाली, हे0कानि0 गोविंद सिंह- कोतवाली उत्तरकाशी, कानि0 दीपक चौहान-चौकी बाजार, कानि0 नीरज रावत- एसओजी, कानि0 दिनेश तोमर-मनेरी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

13 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

16 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

16 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

16 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago