मसूरी/टिहरी : नाग मंदिर समिति तुनेटा के तत्वाधान में नाग देवता मंदिर में तीन मई को होने वाले नाग देवता मेले व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नाग देवता की डोली को हरिद्वार नहाने ले जाया गया व वहां से वापस नाग मंदिर ले जाया गया। इससे पूर्व जोड़ी से मंदिर तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई व उसके साथ ही पूजा अर्चना हवन के साथ पाठ शुरू किया गया।
मसूरी से सटे ग्राम तुनेटा में नाग देवता का नया मंदिर बनाया गया है जिसमें तीन मई को प्राण प्रतिष्ठा व मेले का आयोजन होना है। इससे पूर्व नाग मंदिर की पालकी निकाली गई व उसे गांव के प्राकृतिक स्रोत से स्नान करवाकर मंदिर लाया गया जहां पर पूजा अर्चना के बाद डोली को हरिद्वार स्नान के लिए ले जाया गया। हरिद्वार से वापस आने पर जोड़ी गांव से मंदिर तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई व मंदिर प्रांगण पहुंचने पर देवता अवतरित हुए व भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद पूजा अर्चना व हवन किया गया तथा नौ दिवसीय पाठ शुरू हो गया। इस संबंध में पंडित बामदेव कोठारी ने बताया कि तुनेटा में भव्य नाग देवता का मंदिर बना है जिसमें तीन मई को प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी व उसके बाद मेले का आयोजन होगा व देव डोली नचाई जायेगी। इससे पूर्व देवता की डोली को हरिद्वार स्नान के लिए ले जाया गया व वहां पर डोली के साथ नाग देवता की प्रतिमा को भी स्नान करा कर जोड़ी मैदान में लाया गया जहां से नाग देवता की डोली व मूर्ति को भव्य कलश यात्रा के साथ मंदिर परिसर में लाया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की एक टीम नागराजा के धाम सेममुखेम गई व वहां से अखंड ज्योति लेकर आई वह भी कलश यात्रा के साथ मंदिर लायी गई।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा डंगवाल ने कहा कि ग्राम तुनेटा में भव्य नया मंदिर बना है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा तीन मई को होगी व 25 अप्रैल से लगातार मंदिर में सुबह शाम पूजा अर्चना के साथ पाठ यज्ञ किया जायेगा जिसमें सभी ग्रामीण श्रद्धालु भाग लेंगे व शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
इस मौकेे पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रताप सिह, दयाल सिंह, जयपाल सिंह, पूरण सिंह, मुकेश सिंह, भरत सिंह, प्रधान गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, सोबेंदर सिंह, अनिल सिंह व राजबीर रौछेला, निशा रौछेला, उर्मिला, सुमन, सोनम आदि महिलाएं मौजूद रही।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…