रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : सनातन धर्म प्रवर्तक जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर ज्योर्तिमठ स्थित ज्योतिषपीठ में कई धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए। वहीं नगर क्षेत्र के लोगों ने ज्योर्तिमठ स्थित अमर कल्प वृक्ष के नीचे बनी शंकराचार्य गुफा के दर्शन भी किए।
बता दें कि यही आदिगुरु ने तप किया था जिसके पश्चात उनको दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ था। विष्णु सहस्त्रनाम महा भाष्य सहित दो अन्य महा सूत्र भी आदिगुरु शंकराचार्य जी ने इसी पवित्र गुफा में ध्यान लगा कर रचना की थी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती की अगुवाई में ज्योर्तिमठ में आदि गुरु पूजन सहित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही काशी से पहुंचे विद्वानजनों ने इस अवसर पर ज्योर्तिमठ में काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती कर भक्ति मय माहौल बना दिया। सैकड़ों सनातनधर्म प्रेमियों ने आदि गुरु शंकराचार्य को उनकी जयंती पर पुष्प सुमन अर्पित किए।और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अवि मुक्तेश्वरानन्द महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…