देहरादून : मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में विशेष सहायता योजना के तहत् योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि फेस 2 के प्रस्तावों को भेजे जाने की अंतिम तिथि 5 मई है। उन्होंने सभी विभागों से शीघ्र प्रस्ताव भेजे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए साप्ताहिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग द्वारा एएनपीआर कैमरा लगाए जाने के प्रस्ताव के सम्बन्ध में अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि आईटीडीए और परिवहन विभाग एएनपीआर के लिए एक एकीकृत प्रणाली और कंट्रोल रूम तैयार करे।
इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर एवं डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…