मसूरी – माल रोड पर डंपर रोड धसने से गिरा, चालक की मौत।

मसूरी : शहर की माल रोड सौंदर्यीकरण के कार्य में लगा मलवे से भरा एक डंपर मालरोड लाइब्रेरी बाजार में रोड के धसने से मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर गिर गया जिसमें चालक गंभीर घायल हो गया। जिसे तत्काल अस्पताल पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह तो गनीमत रही कि उस समय रोड पर अन्य कोई वाहन नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि एक वाहन डंपर के आगे व एक पीछे था जो मामूली क्षतिग्रस्त हो गये। वहीं रोड के किनारे खडी तीन स्कूटी व बाइक दब गई।
मालरोड के सौंदर्यीकरण के चलते रोड का मलवा ढो रहा ठेकेदार का डंपर संख्या यूके 07सीबी 2984 लाइब्रेरी बाजार में हवाघर के निकट रोड़ के धंस जाने से मसूरी देहरादून मार्ग पर जा गिरा जिसमें चालक रघुवीर सिह रावत निवासी घंडियाला गंभीर घायल हो गया। जिसेे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सहयोगी का उपचार लंढौर कम्युनिटी अस्पताल में चल रहा है। डंपर के गिरते समय एक स्कारपियों आगे व एक टैक्सी कार पीछे थी जिनका नुकसान हुआ है लेकिन बड़ी घटना टल गई। क्यो कि इन दिनों सीजन के चलते इस मार्ग पर जाम लगा रहता है लेकिन गनीमत रही कि उस समय जाम नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्य मार्ग पर डंपर के गिरने से रोड बंद हो गया जिस कारण रोड के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। व वाहनों को वापस भेजना पडा। डंपर के गिरने पर एसडीएम मसूरी नंदन कुमार, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल शंकर सिह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बताया गया कि रोड चार घंटे में खुल पायेगा। क्यो कि डंपर को हटाने के लिये जेसीबी को लगाया गया है ताकि पता चल सके कि मलवे के नीचे कोई दबा न हो। मालूम हो कि स्कारपियों में चालक सहित चार लोग सवार थे जबकि टैक्सी में भी सवारी थी जो सभी बाल बाल बच गये।

मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग बंद होने पर देहरादून की ओर से आने वाले वाहनों को गजि बैंड से कार्टमैकंजी हाथीपांव रोड से जीरो प्वाइंट भेजा जा रहा है वहीं कैंपटी की ओर से आने वाले वाहनों को जीरो प्वांइंट से हाथी पांव गजि बैंड की ओर भेजा जा रहा है।

माल रोड पर इन दिनों सौदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत माल रोड खोदी गई है। लेकिन जहां पर डंपर धंसा वह जगह कच्ची हो गई थी व रोड कैंटिलेवर पर थी। भारी वाहन के कैंटीलेवर पर आने से लोहे से बना कैंटिलेवर टूट गया।
गंभीर रूप से घायल चालक को मालरोड पर लाये लेकिन इन दिनों सारी रोड़े खुदी थी जिस कारण उन्हें अस्पताल ले जाने में करीब एक घंटे से अधिक समय लग गया। हाल यह था कि केमल्स बैक रोड पर पुराने सेंटमेरी के समीप से कुलड़ी चौक तक घायल को पैदल उठा कर लाना पड़ा। जिसके कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

 

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago