देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को पटेल नगर स्थित जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचे कर कार्य व्यस्था का जायज़ा लिया।
उल्लेखनीय है कि उद्योग मंत्री गणेश जोशी आज बिना पूर्व जानकारी के जिला उद्योग केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारी देरी से पहुंचे व कुछ कर्मचारी छुट्टी पर हैं जिससे आम जन को असुविधा होती है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं था जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने प्रबंधक को निर्देशित किया की हाजिरी रजिस्टर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है इसलिए उन्होंने प्रबंधन से कहा कि सुनिश्चित किया जाए भविष्य में सारे कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे। ऐसा न होने पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए।
उन्होंने बताया कि विगत 4 महीने से उनको लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद उन्होंने उद्योग निदेशालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सचिव उद्योग को लापरवाह कर्मचारीयों को सख्त चेतावनी देने के निर्देश दिए।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…