देहरादून/मसूरी : मसूरी- हाथीपांव मार्ग पर लम्बी धार माइंस के पर दो पर्यटक खाई में गिरे, सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस मौके पर पहुंची व उक्त पर्यटकों का रेस्क्यू कर खाई से निकाला।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 30 अप्रैल 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लम्बी धार माइंस के पास 02 युवक खाई में गिरे हुए है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर सहस्रधारा में व्यवस्थापित SDRF टीम HC मनोज जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त दोनों युवक सड़क के किनारे चलते हुए अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होने पर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गए।
SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए रोप की सहायता से घायल युवकों तक अपनी पहुँच बनाई तथा दोनों घायलों को रोप स्ट्रैचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। बाद प्राथमिक उपचार दोनों युवकों को 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों का विवरण :-
1. उत्कर्ष कुमार, उम्र -21 वर्ष, निवासी- बिहार
2. अमरजीत सिंह चौहान पुत्र राम दयाल चौहान, 22 वर्ष, निवासी- बिहार।
उक्त दोनों युवक गाजियाबाद में पढ़ाई करते है व मसूरी घूमने आए हुए थे।
रेस्क्यू टीम का विवरण :- Hc मनोज जोशी, रवि चौहान, सुशील कुमार, दीपक पंत, CT योगेश रावत, प्रवीण चौहान।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…