प्रधानमंत्री की “मन की बात” के हुये 100एपिसोड, भाजपा नेताओं बताया देश की बात।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना।

जनपद उतरकाशी के 539 बूथों, समस्त शिक्षण संस्थानों पर उत्सव के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को लाखों लोगों ने सुना टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिला अध्यक्ष भाजपा सत्येन्द्र राणा ने गंगोत्री विधानसभा के सीमांत गांव हर्षिल बूथ संख्या 02 पर सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मन की बात को सुना, उतरकाशी जनपद के दो धाम यमुनोत्री, गंगोत्री में तीर्थ पुरोहितो के साथ ही यहां पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में सैकड़ों कार्यकर्ता संघ मन की बात कार्यक्रम को सुना पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने मोरी के नानाई बूथ पर सैकड़ों स्थानीय लोगों संग मन की बात कार्यक्रम को सुना पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों के साथ नैताला बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने सभी नागरिकों एवं सैकड़ों प्रार्टी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को आयोजित करने व सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया,इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अंत्योदय का संकल्प विकसित भारत का विजन है प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी भी राजनैतिक या राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं की सिर्फ देश और देशवासियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

7 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

7 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

7 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago