देहरादून : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वे एपिसोड को ऐतिहासिक स्वरूप देते हुए जनसहभागिता के साथ प्रदेश के सभी बूथों पर व्यापक पैमाने पर सुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देश के प्रथम गांव माणा तो नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी सांसदों, मंत्रियों एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सैनिक, कामगार, व्यापारी, संत आदि समाज के सभी वर्गों के बीच कार्यक्रम को सुना गया।
भाजपा संगठन द्वारा मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के प्रयासों का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पीएम मोदी द्वारा दी गयी देश के पहले गांव की नई पहचान वाले माणा गांव में कार्यक्रम सुना । इस अवसर उन्होंने कहा, मोदी जी का जन जन से संवाद करने की भावना का ही परिणाम है कि प्रदेश समेत प्रत्येक देशवासी के मन में गूंज रही है “मन की बात” । उनकी सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास की विचारधारा का ही नतीजा है कि देश का अंतिम गांव, प्रथम गांव बन जाता है। उन्होंने कहा, मोदी जी द्वारा इस कार्यक्रम में वोकल फ़ॉर लोकल और मिलेट को लेकर जागरूकता बढ़ाने एवं चारो धामों के जिक्र करने का सबसे अधिक लाभ यदि किसी प्रदेश को मिला है तो वह उत्तराखंड है ।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने देहरादून स्थित बुद्धा टैम्पल, बूथ संख्या 94 पर बौद्ध लामा, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनों के साथ कार्यक्रम को सुना । इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री ने देश मे हो रहे अच्छे अच्छे कार्यों को सामने लाकर सभी को प्रेरित करते हुए देश को एकसूत्र में पिरौने का काम किया है।
मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि इन तमाम कार्यक्रमों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की विभूतियां एवं चर्चित शख्सियतें भी शामिल हुई । जिनमें प्रमुख रूप से बसंती बिष्ट, प्रीतम भरतवाण, शहीद चित्रेश के पिता एसएस बिष्ट, मुंबई ताज होटल में हुए आतंकवादी हमले सभी आतंकवादियों का ख़ात्मा करने वाली टीम को कमांड करने वाले ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिशोदिया शहीद विभूति धौंडियाल के पारिवारिक सदस्य, ध्यानचंद की टीम के खिलाड़ी जे पी रतूड़ी, शहीद कैप्टन अमित सेमवाल के पिता दाताराम सेमवाल, ओलंपिक खिलाड़ी मनोज सरकार, शौर्य चक्र विजेता शहीद महेंद्र भाटिया के भाई पुष्कर, दिव्यांग खिलाड़ी राजेश धामी थे। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर शामिल अधिकांश लोगों का मत था कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायक उद्बोधन ने देश को साधने का काम किया है।
इन दिनों उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. धूप छांव के बीच बारिश लोगों…
HP ने भारतीय बाजार में अपने OmniPad 12 को लॉन्च कर दिया है. इसे 48,999…
बदरीनाथ धाम के स्वरूप को ज्यादा भव्य और अलौकिक बनाने का काम जारी है. यहां…
केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग में यात्रियों का भयंकर जाम लगा. बाइक, कार समेत पैदल…
ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को खारिज करते हुए अमेरिकी कार्रवाई को दुनिया के लिए…
साउथ ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि एक-एक कर सभी को आरोपियों को दबोच लिया…