नैनीताल : गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया किआज दिनाँक 01 मई 2023 को पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर नीचे गिर गयी है।
उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से HC नवीन कुंवर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त कार (UK 04 M 1313) में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण :- कमल कुमार वर्मा पुत्र वी. एल. वर्मा, उम्र- 46 वर्ष, निवासी- खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा।
रेस्क्यू टीम का विवरण :- हे0का0 नवीन कुमार, का0 गणेश मेहरा, सूरज बिष्ट, कैलाश राम, रंजीत सिंह, उप0चा0 जीवन।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…