देहरादून : सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून मोथरावाला स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में गौरव सैनानी समिति 17वीं गढ़वाल राईफल्स का 42 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में वीरों की भूमि है,देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण अनेक योजनाएं संचालित की है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में सरकार ने सैनिकों को उनके शौर्य के लिए मिले मेडल के आधार पर राशि को बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि मंत्री गणेश जोशी भी 17वीं गढ़वाल राइफल्स बटालियन का हिस्सा रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी बटालियन के अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा 17 वीं गढ़वाल राइफल्स बटालियन ने हर युद्ध में अपने साहस और वीरता का परिचय दिया है।गौरतलब है कि इस दौरान बटालियन ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे है। जिस समय 1998-99 में बटालियन पिथोरागढ़ में थी वहाँ से बटालियन को कारगिल युद्ध के लिए तैनात किया गया । कारगिल युद्ध जो ओपरेशन विजय के नाम से लड़ा गया। इस युद्ध में बटालियन के सैनिकों ने अद्यम्य सहास और सौर्य का परिचय दिया।इस युद्ध में बटालियन के कई जवानों ने अपने प्राणो का सर्वोच्च बलिदान भी दिया।
इस अवसर पर कैप्टन जोत सिंह, कैप्टन शिव सिंह, कैप्टन प्रबल सिंह राणा, कैप्टन नरेंद्र सिंह, कैप्टन अजय सिंह, कैप्टन दिनेश सिंह, हरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, तीरथ सिंह, ज्योति सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…