पौड़ी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 01 मई 2023 को देर रात्रि चौकी दुगड्डा द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक व्यक्ति टू व्हीलर मोटर वाहन से मेरठ से लैंसडौन की और जा रहा था। अचानक रास्ते के बीच में कीचड़ में वाहन फिसलने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर निचे खाई में जा गिरा।
SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल खाई में उतरकर रोप के द्वारा घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व घायल व्यक्ति को वेकल्पिक मार्ग से पैदल, मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति का नाम :- अमर सिंह उम्र -26 पुत्र दलबीर सिंह, निवासी कोटद्वार पौड़ी।
रेस्क्यू टीम का विवरण :- उप निरीक्षक नीरज चौहान, आरक्षी धीरज, विकास रमोला, चालक नन्द किशोर।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…