रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा 2023 के दौरान उत्तरकाशी पुलिस का मानवीय चेहरा लगातार सामने आ रहा है, बारिश व बर्फवारी के बीच पुलिस के जवान दिन-रात श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराने मे जुटे हैं, विषम परस्थितियों में ड्यूटी के साथ-साथ तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद को आगे आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस द्वारा एक बार पुनः मानवता का धर्म निभाते हुये मृतक श्रद्धालु का अंतिम संस्कार कर परिजनों को सांत्वना दी गयी। दरअसल कोल्हापुर महाराष्ट्र से संगीता अशोक मोहिते पत्नी अशोक महादेव मोहिते महाराष्ट्र अपने अन्य 12 परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी। यमुनोत्री दर्शन करने के बाद बीते 30 अप्रैल को इन श्रद्धालुओं का ग्रुप गंगोत्री धाम दर्शन हेतु पहुंचा जिसमें संगीता अशोक मोहिते को अचानक सांस लेने संबंधी दिक्कत होने पर होने पर नजदीकी विवेकानंद अस्पताल गंगोत्री में इलाज हेतु ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया, 108 एंबुलेंस के माध्यम से उत्तरकाशी लाते समय रास्ते में संगीता अशोक मोहिते की मृत्यु हो गई। मृतका के साथी परिजन महिलाएं बुजुर्ग एवं असहाय होने के कारण शव को वापस महाराष्ट्र ले जाने में असमर्थ थे, वह मृतका के अंतिम संस्कार को लेकर काफी परेशान थे तथा मदद की गुहार लगा रहे थे, जिसकी जानकारी मिलते ही *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा उनके परिजनों को सांत्वना देकर पुलिस द्वारा मानवता धर्म निभाते हुये सभी कागजी कार्यवाही करने के उपरान्त को केदारघाट, उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज से मृतका का अन्तिम/दाह संस्कार किया गया। मृतका के साथी परिजनों द्वारा आंसू बहाकर पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा भी इस मानवीय कार्य के लिए उत्तरकाशी पुलिस की सरहाना की गई। पुलिस टीम मे दिनेश कुमार प्रभारी निरिक्षक काेतवाली, नरेन्द्र बगांरी, गाेविन्द सिह, रणजीत कुमार, आदि शामिल रहे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…