मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने रोड़ो की हालत सुधारने को दिया ज्ञापन।

मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर ने मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से मसूरी की जीर्णशीर्ण रोड़ों की दशा सुधारने की मांग की। वहीं कहा कि संबंधित विभागों को आपस में तालमेल कर कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी की अधिकांश रोड़ खस्ता हाल में हैं ख़ासकर मसूरी की माल रोड़ जहां पर जीर्णाेद्धार का कार्य लंबे समय से प्रगति पर है। मुख्य सचिव की बैठक में सभी विभागों लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड, पेयजल निगम, उत्तराखंड जल संस्थान, उत्तराखंड विद्युत विभाग आदि द्वारा ये आश्वस्त किया गया था की समस्त कार्य, पर्यटक सीजन के प्रारंभ होने से पहले 20 अप्रैल 2023 तक कर दिये जायेंगे। परंतु बहुत ही अफसोस की बात है की माल रोड के अधिकांश कार्य अधूरे हैं। इस लापरवाही से पूर्व से ही मसूरी के नागरिक, व्यापारी और पर्यटक परेशान है और मसूरी की छवि भी खराब हो रही है। मांग की गई कि किताबघर बाजार में मलबे के ढेर तुरंत साफ़ किया जाय, किताबघर बाजार में ट्रक दुर्घटना के दौरान माल रोड का एक भाग ढह गया है जिसका कार्य 14 दिन से अधिक होने के बावजूद शुरू नहीं हुआ है, तत्कालीन शुरू किया जाय,  किताबघर बाजार में कॉबिलिंग की सामाग्री जो कई हफ्तों से वहाँ पर रखी गयी है, उसे उठा कर किसी अन्य जगह जहां पर बाजार ना हो वहाँ ले जाई जाये। पद्मिनी निवास होटल से हॉवर्ड होटल तक के जगह जगह मलबे के ढेर को तुरंत साफ़ किया जाये। अगर इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, जय कुमार गुप्ता, राजीव अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts