रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद में फल फूल रहे अवैध अफीम के कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने सख्त रुख अपना रखा है, विगत 3-4 में पुलिस, राजस्व, वन विभाग व आबकारी की टीम द्वारा करीब 150 नाली (3 हेक्टेयर) भू-भाग पर उगाई गयी अवैध अफीम के खेती को नष्ट कर 12 भू-स्वामियों के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत किये गये हैं। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के आदेशानुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशनः2025 के अन्तर्गत प्रतिबंधित अफीम की खेती पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हुये हैं। अवैध अफीम की खेती पर लगातार चौथी बडी कार्रवाई करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस / राजस्व /वन विभाग/ आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस की सूचना पर कल दिनांक 08.05.2023 को ग्राम बुर्शी के छानियों में करीब 70 नाली (1.400 हेक्टेयर) भू-भाग पर ऊगाई गयी प्रतिबन्धित अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया। मौके पर आस पास के एरिया में ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी, मामले में अग्रिम जाँच की जा रही है, फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी की जा रही है, सारी फसल सरकरी जमीन पर पैदा की गयी है।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…