बाल अधिकारों के लिए फैले जागरूकता – डॉ आनंद।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सदस्य डॉ.आरजी आनंद अपने तय कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे। तदोपरांत उन्होंने थाना कोतवाली का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होंने बाल मित्र पुलिस थाना का निरीक्षण करते हुए बाल सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाएं को देखा। तथा कुशल प्रबंधन को लेकर पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए सन्तुष्टि जाहिर की। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पंजिका,बाल मित्र,गौरा शक्ति एप औऱ पोस्को एक्ट पंजिका का अवलोकन किया। तथा सीओ पुलिस से महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने थाना पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं रिकार्ड रूम का भी अवलोकन किया। सीसीटीवी कैमरे चालू हालात में पाए गए। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों के बारे में जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। ताकि बाल विवहा,बाल मजदूरी व अन्य उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी रोकथाम लगाई जा सके। उसके उपरांत वे मीडिया से भी मुखातिब हुए। तथा बाल संरक्षण आयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान सीओ पुलिस अनुज कुमार,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts