नैनीताल : शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान नैनीताल मे बलियानाला में हो रहे भूस्खलन स्थल का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोनिवि विभाग के चीफ इंजीनियर संजय शुक्ला ने बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य हेतु अब तक शुरू की गई कायावाही से मुुख्य सचिव को अवगत कराया।
मुुख्य सचिव ने आश्वस्त किया की शासन स्तर बलियानाला ट्रीटमेंट के संबंध में जो भी कार्यवाही की जानी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जा सके।
इसके उपरांत मुख्य सचिव ने भवाली रोड स्थित टीबी सैनिटोरियम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओटी कक्ष, स्टाफ, एव भर्ती मरीजों एव दवाइयों की जानकारी ली।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…