मसूरी : कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी व आतिश बाजी के बीच खुशी मनाई वहीं मिष्ठान वितरित किया।
शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर एकत्र होकर कर्नाटक विधानसभा में भारी बहुमत से जीतने पर जमकर खुशी मनाई व कांग्रेस जिंदाबाद, खड़गे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, आ गई कांग्रेस छा गई कांग्रेस आदि के नारों के बीच आतिशबाजी की व जीत की खुशी में मिष्ठान वितरित किया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहाकि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में कर्नाटक में भारी बहुमत से जीत हासिल की है इस जीत के पीछे वहां की जनता का साथ है जिन्हांेने मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का जबाव दिया और आज कर्नाटक की जनता ने संदेश दिया कि 2024 में भाजपा को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी। दक्षिण भारत की जीत का असर मसूरी में भी पड़ा है और इस जीत से कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हो गया है। और इसी उर्जा से निकाय व 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस परचम लहरायेगी।
इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेशचंद ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय वहां की महान जनता को दिया है व उन्हें बधाई दी है कि उन्होंने वहां पर एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए मतदान किया है और यह संदेश 2024 तक पूरे देश में जायेगा व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर, भरोसी रावत, सोनिका सिंह, चंदा, रूबीना अंजुम, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रमेश राव, सुनील पंवार तेजपाल रौथाण, अरविंद सोनकर, नागेद्र उनियाल, संदीप अग्रवाल, चांद खान, महिमानंद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…