रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी जनपद उत्तरकाशी के मुख्यालय पहुंची। झांकी को उत्तरकाशी मुख्यालय से क्षेत्रीय विधायक सूरेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर भटवाड़ी के लिए रवाना किया। इसके बाद झांकी को सभी विकास खंडों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तरकाशी मुख्यालय में पहुंची उत्तराखंड की मानस झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में पूरे देशभर में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
मानसखंड की झांकी रविवार को जनपद मुख्यालय में पहुंची। इस अवसर पर विधायक सूरेश चौहान ने कहा कि जनपद उत्तरकाशी में झांकी बीते शनिवार को चिन्यालीसौड से होकर आज जनपद मुख्यालय में पंहुची। आज रात्रि प्रवास के बाद कल 15 मई को ब्रहमखाल, बडकोट, नौगांव, पुरोला तथा मोरी में प्रदर्शित की जायेगी। इस तरह जनपद के छः विकास खंडों में आम लोगों तक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों तक उत्तराखंड की संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को पहुंचाना है। इसके साथ ही सभी को उत्तराखंड राज्य की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की जानकारी सभी लोगों तक इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके। जिससे कि हमारी संस्कृति की पहचान भी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गौरव है भारतवर्ष का कि हमारे उत्तराखंड की भूमि देवभूमि है जिसकी लोगों को जानकारी मिले तथा पर्यटन की दृष्टि से भी संदेश जाए कि हमारा राज्य कितना समृद्ध है जो कि निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है जिससे लोगों को जागरुक एवं प्रेरित किया जा रहा है।
मानसखंड की झांकी को 5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है। झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…