रिपोर्ट – अरविंद सेमवाल
देश/देहरादून : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज म 0 प्र 0 की राजधानी भोपाल पहुँचकर राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री विसाहू लाल सिंह से भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य आयोजित किये जा रहे “ अन्नोत्सव -2021 ” पर सविस्तार चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत जन – जन तक खाद्यान पहुँचाने की योजना के प्रति जन – जागरूकता के उद्देश्य से 07 अगस्त , 2021 को भोपाल में ” अन्नोत्सव -2021 ‘ का आयोजन किया जा रहा है ।
प्रधानमंत्री इस आयोजन में आभासी माध्यम से जुड़ कर इसका शुभारम्भ करेंगे। हितग्राहियों को योजना के प्रति और अधिक जागरूक बनाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। देश के अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड भी इस आयोजन में प्रतिभाग कर रहा है। उत्तराखण्ड राज्य की ओर से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित भोपाल पहुँची समिति में प्रताप शाह, अपर सचिव ( खाद्य आपूर्ति विभाग ) , उत्तराखण्ड शासन व महेन्द्र विशेन , संयुक्त खाद्य आयुक्त , खाद्य आयुक्तालय , उत्तराखण्ड शामिल हैं।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…