मसूरी के 200 साल पूरे होने पर 19 मई को किया जाएगा भव्य कार्यक्रम आयोजित – पालिकाध्यक्ष गुप्ता।

मसूरी : मसूरी नगर पालिका मसूरी शहर के दो सौ वर्ष पूरा होने पर 19 मई 2023 को द्वि शताब्दी समारोह का आयोजन कर रही है। जिसमें मसूरी में आजादी से पूर्व निवास कर रहे परिवारों, शहर के ख्याति लब्ध लेखकों, आजादी से पूर्व संचालित स्कूलों, पालिकाध्यक्षों व पूर्व सभासदों आदि को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के साथ ही मसूरी के दो सौ साल के सफरनामें पर एक डाक्यूमेंट्री दिखाई जायेगी वहीं मसूरी का एक पोस्टर भी लॉच किया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मसूरी की स्थापना के दो सौ वर्ष पूरा होने पर नगर पालिका भव्य द्वि शताब्दी समारोह का आयोजन कर रही है। कार्यंक्रम की संयोजक पालिका सभासद जसबीर कौर को बनाया गया है। 19 मई को होने वाले भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीएमओ एवं महानिदेशक इंडियन स्पेस एसोसिएशन रिटा. ले,ज अनिल कुमार भटट होंगे। उन्हांेने बताया कि कार्यक्रम नगर पालिका टाउन हाल में दोपहर बाद आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मसूरी को बसाने वाले कैप्टन यंग की चौथी पीढ़ी के सदस्यों सहित अन्य विदेशी मेहमान भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि यह कार्यक्रम उनके कार्यकाल में हो रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 17 मई को गांधी चौक बैंड स्टैण्ड पर आईटीबीपी का बैंड वादन पांच बजे शाम को होगा। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि टाउन हाल में होने वाले कार्यक्रम में शहर के विकास व निर्माण में योगदान देने वालों, लेखकों, विकास पुरूषों सहित मसूरी में आजादी से पूर्व बसे परिवारों, आजादी से पहले से चल रहे स्कलों, व पूर्व के जनप्रतिनिधियों व सभासदों को भी सम्मानित किया जायेगा। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि मसूरी के इतिहास को दर्शाने के लिए झूलाघर पर जो म्यूजियम बनना था उसका कार्य किन्हीं कारणों से रोक दिया गया है जिसको शीघ्र बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर मसूरी से संबंधित एक पोस्टर भी लॉच किया गया। पत्रकार वार्ता मं सभासद जसबीर कौर, दर्शन रावत, आरती अग्रवाल व मनीषा खरोला मौजूद रही।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

1 day ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

1 day ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

2 days ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

2 days ago