माँ यमुना एवं माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने उत्तरकाशी पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य।

रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल

उत्तरकाशी : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य उत्तरकाशी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जिसमें वह यमुनोत्री में माँ यमुना व गंगोत्री में माँ गंगा के मंन्दिर दर्शन करेंगी। मंगलवार शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंचकर मंत्री जी द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई, व क्षेत्रीय लोगों की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में आए हुए लोगों द्वारा बड़कोट विकासनगर ऑल वेदर रोड, क्षेत्रों में खेल के मैदान के विस्तार, ए एन एम सेंटर, नगर पालिका क्षेत्र मे महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु स्वरोजगार योजना चलाने, नगर पालिका बड़कोट को विकसित एवं सक्षम बनाने हेतु योजना,अतिथि शिक्षकाओं हेतु मातृत्व अवकाश की मांग की गई।

मंत्री रेखा आर्य द्वारा कार्यकर्ताओं को विभाग द्वारा आयोजित योजनाओं खेल मुख्यमंत्री खिलाड़ियों योजना जिसमें जनपद के हर 150 बालक और बालिकाओं को 1500 ₹ खेल छात्रवृत्ति, खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों पर पुरस्कृत करने का प्रस्ताव, वात्सल्य योजना, पोषण अभियान, महालक्ष्मी किट, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एवं जल्द ही लागू की जाने वाली नई एकल महिला स्वरोजगार योजना 22 से 45 वर्ष की एकल महिलाओं के लिए जिसके तहत 75% सब्सिडी एकल महिला को प्रदान की जाएगी, इसमें 25% लोन की सुविधा बिना सिक्योरिटी एवं गारंटर के उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई, इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाना है। सरकारी सस्ते गल्ले विक्रेताओं की दुकानों में 50% सब्सिडी पर परिवारों को नमक एवं चीनी उपलब्ध कराने, तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिनरल मिक्सचर राइस की उपलब्धता एवं मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार, पुलिस उपाध्यक्ष बड़कोट सुरेन्द्र भंड़ारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी संतोष कुमार भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट, एवं नगरपालिका बड़कोट अध्यक्ष अनुपमा रावत व भाजपा के पदाधिकारीगण सत्येंद्र राणा जिला अध्यक्ष भाजपा, मीनाक्षी रौंटा मंडल अध्यक्ष, श्याम डोभाल, संदीप असवाल, कृष्णा राणा, मनमोहन चौहान, विनोद राणा, अतोल सिंह रावत, डॉ कपिल देव रावत, हरिमोहन, इं0 रमेश रावत, अमित रावत, प्रवीन रावत, परशुराम जगूड़ी, दिनेश बेलवाल,सुरेश लाल, संजय अग्रवाल, विकास मैथानी, प्रदीप मसेटा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts