मसूरी : यमुना पेयजल लाइन का सफल परीक्षण होने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचने पर विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही मसूरी व्यापार संघ, होटल एसोसिएशन, भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी चौक पर ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी के साथ बुके व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मंत्री जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि मंत्री जोशी मसूरी के लिए भागीरथ साबित हुए जिन्होंने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के बाद उत्तराखंड की सबसे बड़ी 144 करोड की यमुना पेयजल योजना स्वीकृत की व रिकार्ड समय में पूरी की। इसके लिए उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों का भी आभार जताया जिन्होंने दिन रात कड़ी मेहनत कर इस योजना को अंजाम तक पहुंचाया। मसूरी वासियों को अगले 30 वर्षों तक पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार प्रकट किया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मसूरी की पानी की समस्या का निदान हुआ है। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन बिछाने को लेकर नगर पालिका द्वारा कई रोड़े लगाए गए लेकिन उसके बावजूद भी यह योजना मसूरी वासियों के लिए लाई गई। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इस योजना में कांग्रेस का किसी भी प्रकार का योगदान नहीं है उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का इसमें एक पैसे का भी योगदान रहा हो तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे व राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि मै मसूरी की जनता का विशेष आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया अगर मौका नहीं देते तो यह कार्य नहीं कर पाता। इसके लिए सबसे अधिक सहयोग अनिल बलूनी का है। इस मोके पर उन्होंने मुंख्यमंत्री, सांसद अनिल बलूनी सहित अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मसूरी के विकास के प्रति वह प्रतिबद्ध है आने वाले समय में टनल बनाये जाने का भी प्रयास है। शीघ्र ही मसूरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टनल का शुभारंभ किया जाएगा जिसके बनने के बाद मसूरी वासियों को जाम से निजात मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल सिंह राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अमित भटट, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवामोर्चा अध्यक्ष रविद्र रावत, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, आरएन माथुर, शैलेंद्र कर्णवाल, राम कुमार गोयल, रमेश खंडूरी, सतीश ढौडियाल, नर्मदा नेगी, प्रमिला नेगी, नमिता कुमांई, धनप्रकाश अग्रवाल, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक, जगजीत कुकरेजा, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…