रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की डोली बुधवार को गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर परिसर से कैलाश के लिए रवाना हो गई है। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भोले अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास कैलाश को रवाना हुए। हिमालय के मखमली बुग्यालों के मध्य स्थित पंच केदार में शामिल भगवान रुद्रनाथ के कपाट 20 मई को ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे। आभूषण और फूलों से सजी चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रवाना हुई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्वालु उत्सव डोली के साथ गए। दो दिनों की कठिन पैदल यात्रा में उत्सव डोली पहले दिन ल्वींठी बुग्याल तथा अगले दिन 18 मई को रूद्रनाथ पहुॅचेगी। भगवान रूद्रनाथ मंदिर के कपाट 20 मई को पौराणिक राीति रिवाजों और परंपराओं के बीच ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्वालुओं के दर्शनों को खोले जाएंगे।
बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी पुलिस के पास पहुंची. पुलिस को…
पुरानी पेंशन बहाली को सीएम आवास कूच की तैयारियां तेज, 13 सितंबर के मुख्यमंत्री आवास…
हरिद्वार में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गए है. कई इलाकों में बारिश…
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, 'ध्यान से सुनिए, हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान…
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले में शिकायत श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की तहरीर पर पुलिस…
मिडिल ईस्ट तनाव और महंगे कच्चे तेल के कारण घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ…