मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने राधा कृष्ण मंदिर में अमृत महोत्सव आयोजित कर शहर के हर वर्ग के 500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का आदर स्त्कार कर शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने अपने मसूरी से जुड़े संस्मरण व अनुभवों से सदन को अवगत कराया।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पहली बार शहर के 70 साल से अधिक उम्र के हरवर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने मसूरी से जुडे अनेक रोमांचित करने वाले संस्मरण सुनाये, मसूरी की पहले व अब की कहानी सुनाई जिसे सुनकर लोगों को पुरानी यादें ताजा हो गई वहीं उन्होंने शहर में अपने खटटे मीठे अनुभव भी सुनाये व खास कर प्रशासन व पुलिस से मांग की की मालरोड पर वाहनों की संख्या व गति सीमित की जाय ताकि वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी न हो।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का सौभाग्य उनकी संस्था को मिला है जिसके लिए वह शहर के वरिष्ठा नागरिकों का विशेष आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने यहाँ आकर सम्मान ग्र्रहण किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने निर्णय लिया कि मसूरी के विकास में कहीं न कहीं हमारे बुजुर्गो का किसी न किसी प्रकार से हाथ रहा है और इस उम्र में उन्हें कोई सम्मान नहीं देता इसको देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया व 500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने किया।
इस मौके पर नागेद्र उनियाल, राम सिंह रावत, मनमोहन सिंह, रमेश राव, राम प्रसाद कवि, देवेश्वर जोशी, मदनमोहन शर्मा, धनप्रकाश अग्रवाल, जोगेदर सिंह, संतोष आर्य, अनंत प्रकाश, सतीश जुनेजा, शिव अरोड़ा, सलीम अहमद आदि सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…