चम्पावत : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 19 मई 2023 को थाना काली मन्दिर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि काली मन्दिर के पास धर्मशालाओ में आग लग गयी है, जिसमे प्रभावित लोगों के रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षी राकेश चन्द के हमराह मय आवश्यक फायर रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर फायर यूनिट व जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सबसे पहले मंदिर मे फसे यात्रियो को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया साथ ही धधकती आग पर भी काबू पाया गया। उक्त घटना मे किसी प्रकार की जनहानि नही हुई परन्तु तीन धर्मशालाये पूर्ण रूप से जल गई है। संयुक्त ऑपरेशन में सभी रेस्क्युर्स द्वारा अदम्य साहस और सूझ बूझ का परिचय देते हुए जहां संकट में फंसी कई ज़िन्दगियों को समय रहते बचाया गया वही कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाकर एक बहुत बड़ी दुर्घटना को घटित होने से रोका गया।
अमरनाथ यात्रा इस साल 57 दिनों तक चलकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार…
पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, रुद्रप्रयाग…
चंद्रमा अभी तक धनु राशि में संचरण कर रहे थे, लेकिन आज सुबह वे मकर…
उत्तराखंड के किच्छा में खान फार्म पर कब्जे का हाईप्रोफाइल केस, कांग्रेस विधायक का धरना,…
देहरादून नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए खास पहल की है. जिससे स्ट्रीट वेंडर…
उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्यधाम को तैयार करने का सपना अभी धुंधला…