रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : उत्तराखंड के चार धामों के बाद अब सिखों के परम पवित्र और उत्तराखंड के पांचवें धाम हेमकुंडब साहिब के कपाट शनिवार को खोले जाएंगे। शुक्रवार को मुख्य पड़ाव गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई मे जत्थों ने गोविंदधाम-घांघरिया के लिए प्रस्थान किया।
जत्थों का प्रस्थान करना हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले होने वाली विशेष प्रक्रिया है। पहले जत्थे की रवानगी के साथ ही श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की परम पवित्र और पौराणिक प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
पंच प्यारों की अगुवाई में दिल्ली की देवेंदर कौर,गुरदासपुर के बलजीत सिंह व रोपड़ के जगदीप सिंह के जत्थों के साथ अनेक श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया।
इससे पूर्व पंजाब के पूर्व सैनिकों एवं सेना की गढ़वाल स्काउट बटालियन की मधुर बैंड धुन के बीच प्रातः साढ़े सात बजे अखण्ड पाठ का भोग प्रसाद, अरदास व मुखवाक के उपरांत जत्थों ने जयकारों के साथ प्रस्थान किया।
मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह के अनुसार श्री हेमकुंड साहिब के साथ ही लक्ष्मण मंदिर-लोकपाल तीर्थ का मार्ग भी दुरस्त कर लिया गया है,हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालु पवित्र लक्ष्मण मंदिर के दर्शनों को भी जा सकेंगें।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…