मसरी : मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय बालिका वर्ग थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ने मसूरी इंटरनेशनल स्कूल को 25-20, 25-12 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब कब्जाया। जबकि दूसरे स्थान पर मसूरी पब्लिक स्कूल रहा।
मानवभारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित बालिका वर्ग थ्रो बॉल प्रतियोगिता में मसूरी के चार स्कूलों मसूरी इंटर नेशनल स्कूल, मसूरी पब्लिक स्कूल, मानव भारती व गुरूनानक स्कूल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में मानव भारती ने मसूरी पब्लिक स्कूल को 25-11, 25-11 से हराया, दूसरे मैच में मसूरी इंटर नेशनल स्कूल ने जीएनएफसी25-13, 25-22 से हरया। वहीं मसूरी पब्लिक स्कूल ने एमआईएस को 25-14, 25-22 से हराया। मानव भारती ने मसूरी इंटर नेशनल स्कूल को 25-20, 25-12 से व एमआईएस ने जीएनएफसी को 25-13, 25-22से हराया। प्रतियोगिता में छह अंक लेकर मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल पहले स्थान पर रहा जबकि 4 अंक लेकर मसूरी पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में मानव भारती की अंकिता को बेस्ट खिलाड़ी व एमपीएस की कशिश कंडारी, मसूरी इंटर नेशनल स्कूल की कृष्णा व जीएनएफसी की रिदिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के मैच में निर्णायक की भूमिका एमएसएसए के सचिव ललित वर्मा, व मनोज पंवार ने निभाई। प्रतियोगिता के अंत में बतौर मुख्यअतिथि मानव भारती के हेड मास्टर रोहित गर्ग ने पुरस्कार वितरित किया। उन्होेनेे स्कूल की निदेशिका, प्रधानाचार्या खेल प्रशिक्षक, स्टॉफ, सहित खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। अंत में एमएसएसए के सचिव ललित वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में वरूण रावत, शीशपाल, सोम, अजय रोछेला,जगमोहन लखेड़ा ने सहयोग किया।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…