मुख्य सचिव ने की गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों के तहत नगर पंचायत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डां में 12.5 मीटर ऊंचाई एलईडी हाईमास्ट लाइटों (एसआईटीसी) को लगाने, नगर पंचायत के क्षेत्रार्न्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग में लगभग 3.5 किमी क्षेत्र में सिंगल आर्म पोल पथ प्रकाश लाईटों की व्यवस्था, अन्य संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइटों की व्यवस्था, सिंचाई उपखण्ड गैंरसैंण की आवासीय कॉलोनी में प्रमुख अभियन्ता बैस कैम्प भवन निर्माण, भराणीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण किया जाय। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, हेमकुण्ड साहिब दर्शनार्थ जाने वाले गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के आवागमन का मुख्य मार्ग एनएच 109 गैरसैंण से होकर गुजरता है। इसलिए यहां सेवा सुविधाओं के विकास हेतु आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यहां पर बेहतरीन सुविधाओं के विकास से स्थानीय जनता, यात्रियों, पर्यटकों, विधानसभा सत्र के दौरान आने वाले प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी लाभ मिलेगा।
बैठक में इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, सचिव हरीचंद सेमवाल एवं सिंचाई, कृषि एवं शहरी विकास विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

14 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

14 hours ago