देहरादून : जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत महानिदेशक सूचना /उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने आज जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सौन्दर्यीकरण एवं आउटडोर मीडिया का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए द्वारा किये जा रहे पुष्पवाटिका एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इस बात को गंभीरता से लिया जाए। दिये गए निर्देश के अनुसार कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे। वहीं उन्होंने आउटडोर मीडिया द्वारा स्थापित किये जा रहे डिस्पले सामग्री का अवलोकन करते हुए कहा सम्पादित कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे इस बात को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण एंव साज-सज्जा के कार्यों को 20 मई तक पूर्ण करे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल, अधि0अभि0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…