मसूरी गर्ल्स इटर कॉलेज में छात्राओं के भविष्य निर्माण हेतु की गई कैरियर काउंसलिंग।

मसूरी : मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में द स्टेट स्टडी लैंप संस्था के माध्यम से छात्राओं को भविष्य निर्माण के टिप्स दिए गये। जिसमें इंटर करने के बाद जिस क्षेत्र में छात्राएं जाना चाहती हैं या पहले से ही किसी ने अपना लक्ष्य बनाया हो उनको उसी क्षेत्र में आगे बढने व उस विषय की तैयारी करने के बारे में कैरियर काउंसलरों ने जानकारी दी। जिसका लाभ भविष्य में छात्राएं उठा सकें।
मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम के तहत द स्टेट स्टडी लैंप संस्था के माध्यम से छात्राओं को कैरियर काउंसलिग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें मुंख्य कैरियर काउंसलर सावन चंद्रा, सह कैरियर काउंसलर आईटी विशेषज्ञ कुलदीप सिंह, सह कैरियर काउंसलर सांरंग चंद्रा, कनिष्ठ कैरियर काउंसलर ख्याति गौतम ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्र में भविष्य निर्माण व उस क्षेत्र में जाने व परीक्षओं की तैयारी करने की विस्तार से जानकारी दी ताकि छात्राएं अभी से अपने भविष्य के प्रति जागरूक हो सके व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कडी मेहनत कर सफलता अर्जित कर सकें।

इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने संस्था का आभार व्यक्त किया कि उनके काउंसलरों ने छात्राओं का भविष्य निर्माण के लिए मार्ग दर्शन दिया उम्मीद है कि छात्राएं इसका लाभ लेगी व अपने भविष्य को सफल बनायेंगी।

इस मौके पर संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अमरीन खान, समन्वयक कैरियर सलाहकार पायल राय, पूर्व उप प्रधानाचार्या संतोष आर्य  सहित छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts