देहरादून : रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर के निकट मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवार वालो की यथा स्थिति को देखते हुए राशन सामग्री सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक राहत सामग्री भी प्रदान की और पीड़ित परिवार वालों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन को आग की घटना से हुए पीड़ित परिवार के नुकसान का आंकलन कर संगीता देवी को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भी पीड़ित परिवार वालो की मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि शनिवार शाम को देहरादून के मालसी स्थित खालागाँव में संगीता देवी पत्नी सुखदेव के घर में आग लगने से घर रखा पूरा आग का सामान खाक हो गया था, जिसको देखते हुए मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय पार्षद सुंदर सिंह कोठाल की सूचना पर पीड़ित परिवार को मदद का हाथ बढ़ाया। रोजमर्रा के सामान में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी सहित बर्तन एवं बेड-बिस्तर प्रदान किए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर आगे भी मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुंदर सिंह कोठाल, मुकुल बग़रीयाल, महानगर मंत्री सचिन कुमार, शुभभ आदि उपस्थित रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…