मसूरी : शहर कांग्रेस ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32वीं पुण्य तिथि पर शहर कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके द्वारा देश के विकास में किए गये योगदान को याद किया गया।
शहर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अपिर्तक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर शहर कांगेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने ऐसे समय देश की कमान संभाली जब इंदिरा गांधी की हत्या हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए देश को संभाला व अनेक विकास योजनाओं को धरातल पर लाया व देश के हर वर्ग का विकास किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राजीव गांधी की शहादत को एक सामान्य घटना मानती है जो दुर्भग्य है जबकि उन्होंने देश के लिए शहादत दी।
छावनी परिषद के उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि राजीव गांधी ने जितने कम समय में देश के लिए किया उसका कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के लिए शहादत दी व आधुनिक भारत के पथ पर देश को आगे बढाया। इस मौके पर भगवती प्रसाद कुकरेती, मेघ सिंह कंडारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की व उनके प्रधानमंत्री रहते देश के विकास में किए गये कार्याें पर विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर राजीव अग्रवाल, महिमानंद, रमेश राव, नागेद्र उनियाल, अरविंद सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…