मसूरी : प्रदेश के 51 स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़िये यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत मसूरी में शहर कांग्रेस के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई जो गांधी चौके सेे मालरोड पैदल होते हुए शहीद भगत सिह चौक तक आयी व जनता से जुडने का आह्वान करते हुए समापन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस यात्रा का उददेश्य लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है। उन्होंने जनता का आहवान किया कि कांग्रेस से जुड़े व उसे शक्ति दे ताकि लोकतंत्र के दोनों पहिए मजबूत रहे, विपक्ष को मजबूत करें, अगर विपक्ष कमजोर होगा तो जनता की परेशानियां बढेंगी। अगर विपक्ष को ताकत देंगे तो इससे भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा, सरकार की तानाशाही पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों से अपील है कि वो कांग्रेस का साथ दे ताकि तेजी से विकास होगा राज्य में संतुलन कायम होगा। यह एंकांगी प्रयास है जो कांग्रेस के बैनर तले हैं। यह यात्रा प्रदेश के 51 स्थानों पर की जायेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर यमुना योजना में उनकी भागीदारी नहीं है तो यह सही नहीं है उन्होंने दो करोड़ दिया जिसका उपयोग नहीं किया गया उन्हें सन्यास लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मसूरी की माल रोड अभीतक पूरी नहीं हुई जिस पर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में कार्य पूरा न किया गया तो वह गांधी जी की प्रतिमा के आगे उपवास देंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से अलग यह यात्रा भी कांग्रेस की है उन्होंने 55 साल कांग्रेस को दिए हैै। और आने वाले चुनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।
यात्रा में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपेंद्र थापली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, भरोसी रावत, महिमानंद, सौरभ सोनकर, नागेद्र उनियाल, मासूम अली, राम प्रसाद कवि, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…