देहरादून : नरेंद्रनगर में 25 से 27 मई को होने जा रही जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह विदेशी डेलिगेट्स का एक ग्रुप जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँचा जहां उनका पारंपरिक रूप से तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान छोलिया नृत्य की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति दी रहे कलाकारों को देखकर डेलिगेट्स खुद को नहीं रोक पाए और महिलाओं के साथ ही पुरुष डेलिगेट्स ने भी उत्तराखंड के गीत-संगीत पर कलाकारों संग सुंदर नृत्य किया। सभी मेहमान एयरपोर्ट पर हुई मेहमाननवाजी से काफी खुश एवं अभिभूत नजर आए। इसके बाद इन सभी को नरेंद्रनगर में जहां जी-20 के मुख्य आयोजन हैं वहां ले जाया गया।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…