रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद में फल फूल रहे अवैध अफीम के कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने सख्त रुख अपना रखा है, अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशनः 2025 के अन्तर्गत प्रतिबंधित अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की खेती पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हुये हैं। अवैध अफीम की खेती पर लगातार बड़ी कार्रवाई करते हुये पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में तहसीलदार बडकोट व प्रभारी निरीक्षक पुरोला के नेतृत्व में पुलिस / राजस्व की संयुक्त टीम कल दिनांक 22.05.2023 को ग्राम चौपड़ा,कंसलाणा में करीब 100 नाली (2.2 हेक्टेयर) भू-भाग पर ऊगाई गयी प्रतिबन्धित डोडा/अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया। चौपड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह आदि 09 खाताधारकों के विरुद्ध तहसील बडकोट में 8/18 NDPS Act के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
प्रेस वार्ता करते पुलिस अधिक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि चारधाम यात्रा के बीच जनपद में व्यापक स्तर पर अफीम व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ हमारे द्वारा पुलिस व प्रशासन की टीम गठित की गयी हैं, विगत 15-20 दिनों मे हमारी टीमों द्वारा करीब सैकड़ो नाली भू-भाग पर पैदा की गयी डोडा/अफीम व भांग की खेती को नष्ट किया गया है, खेती करने वाले 21 लोगों पर मुकदमें भी पंजीकृत किये गये हैं। सम्बन्धित ग्राम प्रहरियों को प्रहरी पद से हटा दिया गया है व प्रधानों को प्रथम वार चेतावनी दी गयी है। प्रतिबन्धित अफीम की खेती पर कार्रवाई हेतु हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…