देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज स्वामी रामतीर्थ आश्रम, कुठालगेट देहरादून में भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यसमिति का शुभांरभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में प्रदेश में दिन प्रतिदिन दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा आज मिलेट्स (मंडवा) जिसे पहले पहले गरीबों की थाली का भोजन कहा जाता था। उसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। उत्तराखंड में मिलेट्स के लिए धामी सरकार ने 73 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार का संकल्प है जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो कृषि उद्यान श्री अन्न बागवानी सभी में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार लागतार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…