टिहरी/नरेंद्र नगर : जी 20 सम्मेलन के तहत नरेंद्रनगर विधानसभा के ओणी गांव में हो रहे कार्यों का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने ओणी गांव को उत्तराखंड के गांवों की भविष्य की तस्वीर बताया।
बता दे कि उत्तराखंड में हो रहे दूसरे जी20 सम्मेलन के अंतर्गत यहां पहुंचे डेलीगेट्स नरेंद्रनगर विधानसभा के ओणी गांव में उत्तराखंड के पहाड़ों की मूलभूत स्थिति से रूबरू होंगे। इसके तहत बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ओणी गांव में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान मंत्री उनियाल ने संबंधित अधिकारियों को यहां के कार्यों में शेष कमियों को अतिशीघ्र ठीक करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जी-20 के तहत ओणी गांव में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे चुके हैं, शेष कार्य बृहस्पतिवार तक पूरे हो जाएंगे। बताया कि ओणी गांव में हो रहे विकास कार्यों से उत्तराखंड के गांवों की भविष्य की तस्वीर दिखेगी।
मौके पर तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, डीएफओ अमित कंवर आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…