मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन, भारत के तत्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम ने वर्ष 2023 के लिए मेरा पौधा, मेरा जीवन अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी व महादेव विवाह के शुभ अवसर पर 51 पौधे रौंपे गये। ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज के सानिध्य में यह अभियान गत वर्षों से संचालित है। गत वर्ष 3000 पौधें रोपे गए थे। उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 5100 पौधें रौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन आश्रम परिक्षेत्र में कपूर एवं रुद्राक्ष के 51 पौधें गुरुदेव के सानिध्य में रौंपे गए। चूँकि शुक्ल पक्ष को पंचमी को ही भगवान शिव का विवाह हुआ था इस उपलक्ष्य में पौधा रोपण को वैदिक मंत्रौच्चार के साथ संपन्न किया गया। यह अभियान 31 अगस्त श्रावण पूर्णिमा तक चलेगा। गुरुदेव श्री आर्यम ने सभी देश वासियों से अपने अपने क्षेत्र में एक पौधा लगाने और उसकी देखरेख की अपील की है। आश्रम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रुद्राक्ष, बिल्वपत्र एवं कपूर के पौधें इच्छुक लोगों को उनके घरों पर लगाने के लिए गमले में लगाकर निःशुक्ल प्रदान किए जा रहे हैं।
आश्रम द्वारा संचालित गुरुदेव श्री आर्यम जी महाराज के इस अभियान में, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, मसूरी के रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला वन दरोगा ज्ञान सिंह तोमर, बीट अधिकारी राहुल चौहान, बीट सहायक गौतम, ग्राम प्रधान कौशल्या रावत, समाज सेवी राकेश रावत के अलावा आश्रम प्रबंधन की और से उत्कर्ष सिंह, भीम सिंह, प्रतिभा आर्य, दर्शन, अनीता, किशोर कुमार और हर्षिता आर्यम आदि का सहयोग रहा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…