देहरादून : गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के अंतर्गत राज्य सैक्टर कार्यक्रम से निर्मित दून विहार पेयजल योजना (लागत 178.44 लाख) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण स्थल पर वृक्षारोपण किया और सभी क्षेत्र वासियों को बधाई भी दी।
गौरतलब है कि इस योजना से दून विहार की 1620 जनसंख्या को जलापूर्ति की जायेगी। योजना में निर्मित 01 नग नलकूप से 350 एलपीएम का श्राव प्राप्त हुआ है एवं 200 कि०ली० क्षमता के जलाशय के निर्माण उपरान्त पम्प हाऊस से राईजिंग मेन की लाईन को उक्त जलाशय से जोडा गया है एवं 370 मीटर नयी वितरण प्रणाली बिछाकर दून विहार में पर्व बिछी वितरण प्रणाली से जोड दून विहार क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति की जा रही है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल, सचिन कुमार, निरंजन डोभाल, दया जोशी, जगदंबा प्रसाद डिमरी, किरण पासवान, भावना बिष्ट, विनय गुप्ता, राकेश चड्ढा, सुरेंद्र नेगी, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, चुन्नी लाल, कमल थापा, मनजीत रावत, विजय शर्मा, निशा शर्मा सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…