अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण भंडारी लगातार यमुनोत्री विधानसभा की समस्याओं को लेकर शासन से लेकर प्रशासन स्तर पर उठा रहे हैं और मूलभूत समस्याओं को उठा रहे हैं।
भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यमुनोत्री विधानसभा की मुख्य समस्याओं की निराकरण को मांग की है। जिसमे राजीव गांधी नवोदय स्कूल, बिजोटी चिन्यालीसौड़ के लिए बजट, कोटधार में सहकारी बैंक, आर्च ब्रिज चिन्यालीसौड़ से जोगत रोड बाईपास करने हेतु, अटल उत्कृष्ट विद्यालय गेंवला में सीनियर एनसीसी, इत्यादि समस्याएं निराकरण की मांग रखी है।
वहीँ इस मौके पर उत्तराखंड राज्य निर्माण चिन्हित आंदोलनकारी मंच की प्रदेश महासचिव बीरा भंडारी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा सचिव गोकुल शाह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रशासन द्वारा जिन आंदोलनकारियों को सम्मान आंदोलनकारी परिचय पत्र दिया गया। उनको जल्द पेंशन जारी करने, एक समान पेंशन जारी करने व सरकारी सेवा में 10% क्षैतिज आरक्षण लागू करने हेतु गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध सीएम से किया है।
भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…