उत्तरकाशी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनाँक 25 मई 2023 को देर रात्रि पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भटवाड़ी से आगे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर नीचे गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन सवारों को सकुशल बाहर निकाला। उक्त मैक्स वाहन (UA07-9631) में कुल 04 व्यक्ति सवार थे जो कि सामान्य घायल हुए थे। SDRF टीम द्वारा घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी पहुँचाया गया।
घायलों का विवरण :-
1. मैक्स चालक देवेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी सुक्की।
2. नत्थी सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ग्राम सुक्की उत्तरकाशी।
3. धीरज महेश्वरी पुत्र सुरेश महेश्वरी उम्र 29 वर्ष किच्छा उधमसिंह नगर।
4. शनि गर्ग पुत्र सुनील गर्ग उम्र 29 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…